Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी रोडवेज़ में निकली 6000 बस ड्राइवरों की भर्ती

short by उमंग शुक्ला / on Monday, 21 October, 2024
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (यूपी रोडवेज़) ने संविदा के आधार पर 6,000 बस ड्राइवरों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक, आवेदक की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 8वीं कक्षा पास और न्यूनतम उम्र साढ़े 23 साल होनी चाहिए। इसके लिए आवेदक अपने नज़दीकी परिवहन निगम डिपो या कार्यालय में जाकर आवेदन फॉर्म जमा कर सकते हैं।