Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी से लोकसभा सांसद चुने जाने के बावजूद पद की शपथ क्यों नहीं ले सके अफज़ाल अंसारी?

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 27 June, 2024
गाज़ीपुर (यूपी) से सांसद चुने गए सपा नेता अफज़ाल अंसारी पद की शपथ नहीं ले सके हैं। दरअसल, दिवंगत मुख्तार अंसारी के भाई अफज़ाल को गैंगस्टर ऐक्ट में 4-साल की सज़ा मिली थी जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला आने तक अफज़ाल के सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने पर रोक लगाई थी।