यूपी से लापता हुई 95 वर्षीय महिला, इंस्टाग्राम रील्स के ज़रिए वापस परिवार से मिली
झांसी (उत्तर प्रदेश) से लापता हुईं 95 वर्षीय रति साहू नामक महिला दिल्ली के रेलवे स्टेशन पर एक शख्स को मिली। इसके बाद शख्स ने महिला के लापता होेने की एक इंस्टाग्राम रील बनाकर पोस्ट की और उन्हें ट्रेन में बैठा दिया। वहीं, रील देखने के बाद महिला के परिवार के सदस्य रेलवे की मदद से उन तक पहुंच गए।
read more at NewsBytes हिन्दी


