Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सीएम के वक्फ बोर्ड की तुलना भू-माफिया से करने पर ओवैसी ने दिया जवाब

short by ऋषि राज / on Tuesday, 21 January 2025
एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के वक्फ बोर्ड की तुलना भू-माफिया से करने के बयान पर कहा, "वक्फ बोर्ड एक वैधानिक निकाय है जिसका गठन संसद में कानून पारित होने के बाद होता है।" उन्होंने आगे कहा, "यूपी में वक्फ संपत्तियों का गजट नोटिफिकेशन किसने जारी किया? सरकार गजट नोटिफिकेशन जारी करती है।"