उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को भदोही ज़िले का नाम बदलने का एलान किया। उन्होंने एक कार्यक्रम में मंच से कहा, "समाजवादी पार्टी ने सद्गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर बने हुए जनपद का नाम भी हटाने का पाप किया था। अब भदोही को फिर से संत रविदास नगर के नाम पर ही जाना जाएगा।"