Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार का बड़ा फैसला, पैतृक संपत्ति के बंटवारे में अब अधिकतम ₹5000 लगेगी स्टैम्प ड्यूटी

short by श्वेता भारती / on Wednesday, 3 September, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में संपत्ति के बंटवारे के लिए स्टैम्प ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस को अधिकतम ₹5,000 तक सीमित करने का फैसला लिया है। इससे पहले संपत्ति के बंटवारे पर उसकी कुल कीमत का 4% स्टैम्प ड्यूटी और 1% रजिस्ट्रेशन फीस लगती थी। इस फैसले से प्रॉपर्टी के बंटवारे में होने वाले खर्चों में कमी आएगी।