यूपी सरकार का बड़ा फैसला, NCR में 1 अक्टूबर से बिना PUCC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीज़ल
उत्तर प्रदेश सरकार ने वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए बड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया है। 1 अक्टूबर-2026 से NCR के क्षेत्रों में बिना वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र (PUCC) वाले वाहनों को पेट्रोल और डीज़ल नहीं दिया जाएगा। व्यवस्था को लागू करने के लिए क्षेत्र के 1,041 पेट्रोल पंपों पर ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरे लगाए जाएंगे।
read more at R.भारत


