Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार ने 3 विश्वविद्यालयों में 948 नए पदों पर भर्ती को दी मंज़ूरी

short by मनीष झा / on Tuesday, 2 September, 2025
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के 3 नवगठित विश्वविद्यालयों गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय (मुरादाबाद), मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय (मिर्ज़ापुर) और मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय (बलरामपुर) में कुल 948 नए पदों के सृजन को मंज़ूरी दी है। इनमें 468 अस्थायी शिक्षणेतर पद और 480 आउटसोर्सिंग पद शामिल हैं। बकौल सरकार, इन पदों के सृजन से विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक और कार्यात्मक व्यवस्था ज़्यादा सुदृढ़ होगी।
read more at PTI