यूपी सरकार ने PRD जवानों को रोज़ाना ₹500 ड्यूटी भत्ता देने का किया एलान
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षा दल (पीआरडी) जवानों को रोज़ाना ₹500 ड्यूटी भत्ता देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामी विवेकानंद की जयंती 'राष्ट्रीय युवा दिवस' पर आयोजित कार्यक्रम में यह एलान किया। उन्होंने कहा, "जवानों की सेवाओं के मद्देनज़र हम नए वित्तीय वर्ष से प्रतिदिन ₹500 ड्यूटी भत्ता देने की घोषणा कर रहे हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


