उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 लाख आउटसोर्सिंग कर्मचारियों का मानदेय बढ़ा दिया है। मानदेय में ₹8,000 से ₹11,000 तक की बढ़ोतरी की गई है और अब चपरासी और चौकीदार को ₹10,000 की जगह ₹18,000 मिलेंगे। इसी तरह अनुवादक, कंप्यूटर सहायक और डाटा एंट्री ऑपरेटर को ₹14,000 की जगह ₹23,000 वेतन मिलेगा। वहीं, बढ़ा हुआ मानदेय अप्रैल महीने से मिलेगा।