यूपी सरकार ने कोविड-19 के नए वैरिएंट को लेकर जारी कीं गाइडलाइंस
कोविड-19 के नए वैरिएंट के बढ़ते मामलों के बीच यूपी सरकार ने गाइडलाइंस जारी की हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिया है कि राज्य के सभी मेडिकल कॉलेज, ज़िला अस्पताल और स्वास्थ्य इकाइयां अलर्ट मोड पर रहें। कोविड-19 की पिछली लहरों के दौरान अस्पतालों में बनाए गए 10-10 बेड के आईसीयू को भी ऐक्टिव रखने का निर्देश मिला है।
read more at R.Bharat


