Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार ने ग्रेटर नोएडा फेज़-2 प्रोजेक्ट के मास्टर प्लान को दी मंज़ूरी: रिपोर्ट्स

short by खुशी / on Wednesday, 18 September, 2024
रिपोर्ट्स के अनुसार, उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य टाउनशिप प्लानर ने ग्रेटर नोएडा फेज़-2 प्रोजेक्ट के मास्टर प्लान पर मुहर लगा दी है। बकौल रिपोर्ट्स, इसके लिए गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर और हापुड़ के 144 गांवों की करीब 55,970 हेक्टेयर ज़मीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसका 17.40% हिस्सा रिहायशी होगा जबकि 4.8% हिस्सा कमर्शियल और 25.4% हिस्सा इंडस्ट्रियल होगा।