यूपी सरकार ने देर रात अयोध्या के डीएम समेत 11 IAS अधिकारियों के किए तबादले
उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार देर रात 11 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए जिनकी सूची सामने आई है। इनमें अयोध्या, देवरिया, बदायूं, औरैया और सोनभद्र के ज़िलाधिकारी (डीएम) भी शामिल हैं। सोनभद्र के ज़िलाधिकारी चंद्र विजय सिंह को अयोध्या का नया ज़िलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, आईएएस अधिकारी देवीशरण उपाध्याय को प्रतीक्षारत रखा गया है।
read more at हिन्दुस्तान


