यूपी सरकार ने नोएडा में बवाल के बाद ₹3000 तक बढ़ाई श्रमिकों की न्यूनतम मज़दूरी
नोएडा में वेतन वृद्धि को लेकर कर्मियों के हिंसक प्रदर्शन के बाद यूपी सरकार ने न्यूनतम मज़दूरी में बढ़ोतरी का फैसला किया है। श्रमिकों की मज़दूरी (मूल वेतन-महंगाई भत्ता समेत) 21% (₹3000) तक बढ़ाई गई है। गौतमबुद्धनगर-गाज़ियाबाद में अकुशल/अर्धकुशल/कुशल श्रमिकों की मज़दूरी क्रमश: ₹13690/₹15059/₹16868 की गई है। अन्य नगर निगम वाले ज़िलों में मज़दूरी क्रमश: ₹13006/₹14306/₹16025 होगी।
read more at हिन्दुस्तान


