यूपी सरकार ने बढ़ाया PRD जवानों का दैनिक भत्ता, ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की भी सुविधा
यूपी सरकार ने पीआरडी जवानों का दैनिक भत्ता ₹500 से बढ़ाकर ₹600 करने का शासनादेश जारी कर दिया है। अक्टूबर से पीआरडी जवानों को बढ़े भत्ते के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा पीआरडी जवानों व उनके परिजनों को सालाना ₹5 लाख तक के कैशलेस इलाज की भी सुविधा मिलेगी जिसके लिए सरकार पीआरडी जवानों का बीमा कराएगी।
read more at हिन्दुस्तान


