यूपी सरकार ने बढ़ाया रोडवेज़ बस के ड्राइवर और कंडक्टर का मानदेय
उत्तर प्रदेश की सरकार ने यूपी में परिवहन निगम में रोडवेज़ बस के ड्राइवर्स और कंडक्टर्स के वेतन मानदेय में बढ़ोतरी की है। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बताया कि संविदा ड्राइवर्स के मानदेय में 9% और कंडक्टर्स के मानदेय में 7% की बढ़ोत्तरी की गई है। वहीं, इससे 17 हज़ार ड्राइवर्स और 15 हज़ार कंडक्टर्स को फायदा मिलेगा।
read more at हिन्दुस्तान


