Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार ने संभल हिंसा की जांच के लिए 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का किया गठन

short by उमंग शुक्ला / on Friday, 29 November, 2024
उत्तर प्रदेश सरकार ने संभल हिंसा की जांच के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस डीके अरोड़ा की अध्यक्षता में 3 सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। इसमें रिटायर्ड आईएएस अधिकारी अमित मोहन प्रसाद और यूपी के पूर्व डीजीपी एके जैन को भी शामिल किया गया है। आयोग को 2 महीने में राज्य सरकार को जांच रिपोर्ट देनी है।