Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यूपी सरकार बढ़ाएगी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, 1 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ

short by खुशी / on Saturday, 14 February, 2026
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में निराश्रित महिलाओं, बुज़ुर्गों और विकलांगों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाने का एलान किया है जिससे करीब 1.06 करोड़ लोग लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया कि प्रदेश के वित्त मंत्री सोमवार को बजट में बढ़ाई गई राशि की घोषणा करेंगे। वर्तमान में लाभार्थियों को ₹12,000 सालाना सामाजिक सुरक्षा पेंशन मिलती है।
read more at X