यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2025 की स्थगित
यूपीएससी ने शुक्रवार को इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2025 स्थगित कर दी। यूपीएससी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, ईएसई 2025 के उम्मीदवारों को तैयारी के लिए पर्याप्त समय देने के लिए आयोग ने ईएसई (प्रारंभिक) और ईएसई (मुख्य) परीक्षा को स्थगित किया है। ईएसई (प्रारंभिक) 2025 अब 8 जून 2025 और ईएसई (मुख्य) 2025 अब 10 अगस्त 2025 को आयोजित होगी।
read more at हिन्दुस्तान


