युवक ने गला रेतकर की यूपी में गर्लफ्रेंड की हत्या, बोला 'बेवफा को खूबसूरती पर बहुत घमंड था'
कानपुर (यूपी) में सोमवार को एक युवक ने अपनी 17-वर्षीय गर्लफ्रेंड को अपने कमरे पर बुलाकर धारदार हथियार से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी ने मृतका की सहेली को फोन कर कहा, "तेरी सहेली बेवफा है। उसे मार डाला। उसे अपनी खूबसूरती पर बहुत घमंड था।" पुलिस ने आरोपी की तलाश में कई टीमें लगाई हैं।
read more at हिन्दुस्तान


