Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युवराज ने की वैभव सूर्यवंशी की तेज़ बैट स्विंग की तारीफ, बोले- मेरे पास भी इतनी तेज़ी नहीं थी

short by प्रियंका तिवारी / on Sunday, 5 April, 2026
पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की तेज़ बैट स्पीड (बैट स्विंग) की तारीफ की है। युवराज ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मेरी भी स्पीड इतनी तेज़ नहीं थी। मैंने इतने तेज़ हाथों वाले बहुत कम खिलाड़ी देखे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अच्छी गेंदों पर भी ऑफ-साइड में छक्के मारना उनकी असली क्वॉलिटी दर्शाता है।
read more at Hindustan Times