Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यकीन नहीं होता कि वह नया जैवलिन पाने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं: अरशद नदीम को लेकर नीरज

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Tuesday, 19 March, 2024
ओलंपिक्स स्वर्ण पदक विजेता जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने कहा है कि उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि पाकिस्तानी जैवलिन थ्रोअर अरशद नदीम नया जैवलिन हासिल करने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं। चोपड़ा ने कहा, "उनके पास पदक हैं...ब्रैंड्स का साथ भी है...वह अपने पैसों से भी ले सकते हैं। पाकिस्तान सरकार को भी उनका साथ देना चाहिए।"