Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यदि मैं गुनहगार हूं तो इस पद पर किस हैसियत से बैठा हूं?: खनन लीज़ केस को लेकर सीएम सोरेन

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Saturday, 15 October, 2022
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान खनन लीज़ केस को लेकर कहा, "अगर मैं गुनहगार हूं तो...इतने दिनों तक मुझे सज़ा क्यों नहीं सुनाई गई...मैं आज इस पद पर किस हैसियत से बैठा हूं?" उन्होंने कहा, "देश की पहली घटना है...जहां सीएम चुनाव आयोग व राज्यपाल से सज़ा देने का आग्रह कर रहा है।"
read more at भाषा