यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में भारत आ रहे तेल टैंकर पर किया मिसाइलों से हमला
यमन के हूती विद्रोहियों ने शनिवार को लाल सागर में एंड्रोमेडा स्टार तेल टैंकर पर मिसाइलों से हमला कर दिया। दरअसल, हूती विद्रोही गाज़ा युद्ध में इज़रायल से लड़ रहे फिलिस्तीनियों के समर्थन में वाणिज्यिक जहाज़ों पर हमला कर रहे हैं। ब्रिटिश समुद्री सुरक्षा फर्म 'एंब्रे' ने बताया, "यह प्रिमोर्स्क, रूस से वाडिनार, भारत के रास्ते में था।"
read more at News18 हिंदी


