यमुना में हरियाणा ने छोड़ा 1 लाख क्यूसेक पानी, दिल्ली में जारी की गई बाढ़ को लेकर चेतावनी
दिल्ली सरकार ने रविवार को हरियाणा द्वारा हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में 1 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ को लेकर चेतावनी जारी की और अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, आशंका है कि दिल्ली में यमुना का जलस्तर मंगलवार को खतरे के निशान (205.33 मीटर) को पार कर जाएगा।
read more at Latestly


