Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यमुनोत्री-गंगोत्री व केदारनाथ यात्रा दोबारा शुरू, बद्रीनाथ यात्रा पर फिलहाल रोक: पुलिस

short by जय शंकर ठाकुर / on Wednesday, 20 October 2021
उत्तराखंड पुलिस ने बताया है कि यमुनोत्री-गंगोत्री, केदारनाथ धाम यात्रा दोबारा शुरू हो गई है। पुलिस ने कहा, जोशीमठ के पास बद्रीनाथ हाईवे बंद होने के कारण बद्रीनाथ यात्रा फिलहाल शुरू नहीं हो सकी है लेकिन जल्द ही वह भी सुचारू हो जाएगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड में बारिश संबंधी घटनाओं में करीब 47 लोगों की मौत हो चुकी है।