Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यश दयाल के लिए मुरली कार्तिक ने कहा, 'किसी का कचरा किसी का खज़ाना है'; हुआ विवाद

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 25 March, 2024
क्रिकेटर-से-कमेंटेटर बने मुरली कार्तिक ने आरसीबी-पीबीकेएस मैच के दौरान आरसीबी के पेसर यश दयाल का ज़िक्र करते हुए कहा, "किसी का कचरा किसी का खज़ाना है।" उनके बयान पर विवाद हो गया है। आरसीबी के ऐंकर दानिश सेट ने 'X' पर लिखा, "आप ऐसा कैसे कह सकते हैं?" एक फैन ने कमेंट किया, "मुरली का कॉन्ट्रैक्ट सस्पेंड करना चाहिए।"