Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यशस्वी के रन-आउट को लेकर इरफान और मांजरेकर में लाइव टीवी पर हुई तीखी बहस

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 27 December, 2024
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल और विराट कोहली में तालमेल में कमी के कारण यशस्वी के रन-आउट होने पर कमेंटेटर इरफान पठान और संजय मांजरेकर में लाइव टीवी पर तीखी बहस हो गई। मांजरेकर ने रन-आउट के लिए कोहली को ज़िम्मेदार ठहराया जबकि इरफान का मानना था कि यशस्वी ने अपनी गलती से विकेट गंवाया।