Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यशस्वी बने भारत के शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज़, कोहली और रोहित 5-5 पायदान लुढ़के

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 25 September, 2024
आईसीसी ने बल्लेबाज़ों की ताज़ा टेस्ट रैंकिंग जारी कर दी है जिसमें पांचवें पायदान पर मौजूद यशस्वी जायसवाल भारत के शीर्ष टेस्ट रैंकिंग वाले बल्लेबाज़ हैं। रोहित शर्मा और विराट कोहली को 5-5 पायदान का नुकसान हुआ है और वे क्रमशः 10वें और 12वें नंबर पर पहुंच गए हैं। इंग्लैंड के जो रूट पहले पायदान पर कायम हैं।
read more at ICC