यशस्वी समय पर नहीं पहुंचे, उनके बिना होटल से एयरपोर्ट के लिए निकल गई टीम इंडिया की बस
रे स्पोर्टज़ की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया की बस बुधवार सुबह बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल के बिना ही ऐडिलेड में होटल से एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई। बकौल रिपोर्ट, यशस्वी समय पर नहीं पहुंचे और रवाना होने से पहले उनका लगभग 20 मिनट इंतजार हुआ। बाद में टीम इंडिया के एक सुरक्षा अधिकारी उन्हें कार से एयरपोर्ट लेकर पहुंचे।
read more at हिन्दुस्तान


