Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यशस्वी जायसवाल ने बनाया अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 2 February, 2024
यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। विशाखापत्तनम में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक यशस्वी ने 179*(257) रन बनाए हैं। यशस्वी का पिछला सबसे बड़ा अंतर्राष्ट्रीय स्कोर 171(387) था जो उन्होंने पिछले साल विंडसर पार्क स्टेडियम में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट मैच में बनाया था।
read more at ESPNcricinfo