Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यस बैंक का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 50% बढ़कर हुआ ₹311 करोड़

short by अक्षत मित्तल / on Sunday, 24 July, 2022
यस बैंक का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 50.2% बढ़कर ₹310.63 करोड़ हो गया। दरअसल, पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह लाभ ₹206.84 करोड़ था। वहीं, यस बैंक की नेट इंटरेस्ट इनकम वित्त वर्ष 2021-22 के ₹1,404 करोड़ से 32% बढ़कर मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में ₹1,850 करोड़ हो गई है।