यह अच्छी बात है: 'स्त्री 2' की एवेंजर्स से तुलना पर राजकुमार राव
ऐक्टर राजकुमार राव ने 'बॉलीवुड हंगामा' के साथ इंटरव्यू में 'लोग फिल्म 'स्त्री 2' को भारतीय एवेंजर्स कह रहे हैं' पूछने पर कहा है, "यह तो अच्छी बात है।" उन्होंने कहा, "अगर हमने इतने कम बजट में एवेंजर्स बनाई है तो यह डायरेक्टर अमर कौशिक और प्रोड्यूसर दिनेश विजान की जीत है।" 15 अगस्त को 'स्त्री 2' रिलीज़ हुई थी।
read more at इंडिया टीवी


