यह अमानवीय है, उम्मीद है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा: सोनाली फोगाट की हत्या पर राहुल वैद्य
बीजेपी नेता और 'बिग बॉस 14' फेम सोनाली फोगाट की हत्या को लेकर रिऐलिटी शो में उनके साथ नज़र आ चुके सिंगर राहुल वैद्य ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, "सोनाली जी को ड्रग देकर उनकी हत्या कर दी गई। मुझे उम्मीद है कि दोषियों को जल्द-से-जल्द सज़ा दी जाएगी क्योंकि उनके साथ बेहद अमानवीय हरकत की गई है।"
read more at ABP न्यूज़


