Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह ईरान नहीं है: जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले आने पर लगी पाबंदी पर मालीवाल

short by शुभम गुप्ता / on Thursday, 24 November 2022
दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने जामा मस्जिद में लड़कियों के अकेले आने पर लगी पाबंदी को लेकर कहा है, "यह एक गैर-संवैधानिक और तालिबानी हरकत है।" उन्होंने कहा, "जामा मस्जिद के शाही इमाम को क्या लगता है कि यह देश भारत नहीं ईरान है कि...आप महिलाओं के खिलाफ भेदभाव करेंगे और कोई कुछ भी नहीं कहेगा?"