Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

यह गैरकानूनी नहीं है: तमिलनाडु के बजट में ₹ का चिह्न बदलने पर डीएमके

short by मनीष झा / on Thursday, 13 March 2025
तमिलनाडु में डीएमके नेता सरवनन अन्नादुरई ने राज्य सरकार द्वारा राज्य के बजट में रुपए के आधिकारिक चिह्न (₹) की जगह तमिल चिह्न (ரு) इस्तेमाल करने को लेकर कहा, "यह कोई टकराव नहीं है और यह गैरकानूनी भी नहीं है।" उन्होंने कहा, "हम तमिल को प्राथमिकता देंगे इसलिए सरकार ने यह कदम उठाया है।" बीजेपी ने इसका विरोध जताया है।
read more at Moneycontrol.com