यह गलत नहीं है: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रोल करने के लिए कंगना से तुलना होने पर फातिमा
अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभाने पर ऐक्ट्रेस कंगना रनौत से तुलना होने पर प्रतिक्रिया दी है। सना ने कहा, "अगर दो ऐक्टर्स एक ही रोल करेंगे तो तुलना होगी ही...इसमें कुछ गलत नहीं है।" गौरतलब है, कंगना फिल्म 'इमरजेंसी' और सना फिल्म 'सैम बहादुर' में इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं।
read more at ABP न्यूज़


