यह चुनाव का समय है और मुझे कुछ भी बोलने में डर लग रहा है: एक कार्यक्रम के दौरान रजनीकांत
चेन्नई (तमिलनाडु) में एक अस्पताल के उद्घाटन समारोह के दौरान अभिनेता रजनीकांत ने कहा है कि इस वक्त उन्हें कुछ भी बोलने में डर लग रहा है। रजनीकांत ने कहा, "मुझे बोलने के लिए कहा गया है लेकिन मैं कुछ बोलना नहीं चाह रहा हूं। यह चुनाव का समय है और मुझे कुछ भी बोलने में डर लग रहा है।"


