यह टीम प्रशासनिक अनुभव व सुशासन देने के जुनून का मिश्रण है: महाराष्ट्र मंत्रिमंडल पर पीएम
महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी गुट व बीजेपी की सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में शपथ लेने वाले 18 मंत्रियों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, "यह टीम प्रशासनिक अनुभव व सुशासन देने के जुनून का एक बेहतरीन मिश्रण है।" उन्होंने लिखा, "राज्य के लोगों की सेवा करने के लिए उन्हें (नए मंत्रियों) मेरी शुभकामनाएं।"
read more at भाषा


