यह दिन हर भारतीय महिला क्रिकेटर याद रखेगी: महिला आईपीएल के मीडिया राइट्स पर मंधाना
वायाकॉम18 द्वारा महिला आईपीएल के अगले 5 वर्षों के मीडिया राइट्स ₹951 करोड़ में खरीदने के बाद बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना ने ट्वीट किया, "आज का दिन हर भारतीय महिला क्रिकेटर याद रखेगी।" भारतीय महिला कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ट्वीट किया, "आज से नए युग का आगाज़ हो रहा है...जहां हमारी महिला क्रिकेटर्स को वह मंच मिलेगा जिसकी वह हकदार हैं।"
read more at हिन्दुस्तान


