यह निराधार है: 'महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी इस्तीफा देना चाहते हैं' खबरों पर राजभवन
'महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी अपने पद से इस्तीफा देना चाहते हैं' दावों का खंडन करते हुए सोमवार को राजभवन के एक प्रवक्ता ने कहा, "ऐसी खबरें निराधार हैं।" दरअसल, कोश्यारी के 'शिवाजी पुराने ज़माने के आदर्श हैं' बयान पर विवाद होने के बाद से मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि वह पद छोड़ना चाहते हैं।
read more at भाषा


