यह पीड़ितों के साथ न्याय है: हिज़्बुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की हत्या पर बाइडन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने हिज़्बुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह की हत्या को लेकर कहा है कि इज़रायली हवाई हमले में नसरल्लाह की मौत हज़ारों पीड़ितों के साथ न्याय है जिसमें अमेरिकी, इज़रायली व लेबनानी नागरिक शामिल हैं। वहीं, उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस ने भी एक बयान जारी कर नसरल्लाह को 'अमेरिकी खून से सने हाथ' वाला आतंकवादी कहा है।


