यह बल्लेबाज़ का हक, खेल भावना जैसा कुछ नहीं: सुपर ओवर में नबी के बाई रन लेने पर अश्विन
भारत के खिलाफ बुधवार को सुपर ओवर में अफगानिस्तानी बल्लेबाज़ मोहम्मद नबी के लेग बाई पर रन लेने को लेकर भारतीय ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन ने कहा है कि यह बल्लेबाज़ का हक है। उन्होंने कहा, "इसमें खेल भावना जैसा कुछ नहीं...अगर कल को विश्व कप के नॉक आउट मैच में सुपर ओवर हो जाए तो हम (भारतीय) भी रन लेंगे।"
read more at sportskeeda हिन्दी


