यह भारत का आंतरिक मामला, हमें जवाब देने की ज़रूरत नहीं: पैगंबर पर बयानों को लेकर बांग्लादेश
बांग्लादेश के सूचना व प्रसारण मंत्री डॉ. हसन महमूद ने कहा है कि पैगंबर मोहम्मद पर 'अपमानजनक' टिप्पणी को लेकर विवाद भारत का आंतरिक मामला है और बांग्लादेश सरकार को प्रतिक्रिया देने की ज़रूरत नहीं है। महमूद ने इस मामले में कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया और कहा कि वह इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाएंगे।


