यह मनमोहन सरकार की पहल का परिणाम है: 10% ईडब्ल्यूएस आरक्षण के फैसले पर कांग्रेस
कांग्रेस ने आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10% आरक्षण बरकरार रखने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "यह संवैधानिक संशोधन...2005-06 में मनमोहन सरकार द्वारा...सिन्हो आयोग गठित कर शुरू की गई प्रक्रिया का परिणाम...है।" बकौल रमेश, आयोग की रिपोर्ट पर विचार-विमर्श के बाद 2014 में विधेयक तैयार हुआ था।
read more at भाषा


