यह सब झूठ है: क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गर्लफ्रेंड से तकरार की रिपोर्ट्स पर उनकी मां
क्रिस्टियानो रोनाल्डो की मां मारिया डोलोरेस ने फुटबॉलर व उनकी गर्लफ्रेंड जॉर्जिना रोड्रिगेज़ के बीच संबंधों में तकरार की रिपोर्ट्स का खंडन किया है। उन्होंने कहा, "यह सब झूठ है। सभी कपल्स में विवाद होता है पर जो (रिपोर्ट्स में) लिखा गया, वह गलत है।" इससे पहले जॉर्जिना ने कहा था, "ऐसी गॉसिप पर कोई मूर्ख ही विश्वास करेगा।"


