यात्रा के आह्वान के बीच बंगाल में बीजेपी वर्कर्स व पुलिस में झड़प, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
पश्चिम बंगाल में बीजेपी द्वारा 'नबान्न चलो यात्रा' के आह्वान के बीच मंगलवार को हावड़ा में पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस में हिंसक झड़प हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया जिसका वीडियो सामने आया है। इससे पहले बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को हिरासत में लिया गया था।
read more at ABP न्यूज़


