Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

याद नहीं 2005 से कितने पेपर लीक करवाए: राजस्थान में जेईएन पेपर लीक का मास्टरमाइंड

short by अक्षत मित्तल / on Friday, 1 March, 2024
राजस्थान में कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा-2020 (जेईएन) के पेपर लीक के मास्टरमाइंड जगदीश विश्नोई ने कहा है कि वह 2005 से पेपर लीक करने वाले गिरोह से जुड़ा हुआ है। जगदीश ने कहा कि उसे खुद भी याद नहीं कि उसने 19 साल में राज्य की कितनी परीक्षाओं के पेपर लीक करवाए। जगदीश को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था।