Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

युजवेंद्र चहल ने की आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी

short by चंद्रमणि झा / on Monday, 8 May 2023
आरआर के लेग-स्पिनर युजवेंद्र चहल ने आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। चहल ने रविवार को एसआरएच के खिलाफ 4-0-29-4 के गेंदबाज़ी आंकड़े दर्ज किए और आईपीएल में उनके नाम 142 मैचों में 183 विकेट हो गए हैं। उन्होंने ड्वेन ब्रावो की बराबरी की जिन्होंने 161 आईपीएल मैचों में 183 विकेट लिए थे।