युजवेंद्र चहल ने डाला आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय स्पिनर का सबसे महंगा स्पेल
राजस्थान रॉयल्स के युजवेंद्र चहल ने गुरुवार को आईपीएल इतिहास में किसी भारतीय स्पिनर का सबसे महंगा स्पेल डाला। उन्होंने एसआरएच के खिलाफ 4 ओवरों में 62 रन दिए। उनके स्पेल में 6 छक्के और 4 चौके लगे। किसी भारतीय स्पिनर का पिछला सबसे महंगा स्पेल (4-0-59-1) 2019 में केकेआर के लिए कुलदीप यादव ने आरसीबी के खिलाफ डाला था।
read more at ESPNcricinfo


